फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी घर-घर पहुंचाएंगे प्रियंका गांधी का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रदेश कमेटी के आह्वान पर शनिवार को जिले के सभी ब्लॉकों पर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक हुई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी से जिला उपाध्यक्षों व महासचिवों को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में जिले के सभी उपाध्यक्ष व महासचिव अपने प्रभार क्षेत्र में पहुंचे। बैठक में सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिवों को अपने प्रभार वाली न्याय पंचायत में कमेटी व ग्राम सभा अध्यक्षों की बैठक कराने का निर्देश दिया गया। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आठ संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने की सहमति बनी। सात, 14, 21 व 28 नवंबर को बूथ पर नए मतदाताओं को बढ़ाने के लिए आह्वान किया गया। अलग-अलग ब्लॉकों पर हुई बैठक में जिला उपाध्यक्ष सिराज, पवन मिश्र, कंचन सिंह, सोहेल खान, ओमप्रकाश त्रिपाठी चौटाला, मनोज तिवारी, अरविंद त्रिलोकचंदी, तेज बहादुर पाठक, समीर मिश्रा, मनीष तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें