फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 को बेरोजगार दिवस मनाएंगे युवा कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचने पर रविवार को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विनीत कंबोज, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप ठकुरई, प्रदेश महासचिव संदीप पाल व प्रदेश सचिव उमर मुस्तफा का युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी विनीत कंबोज ने कहा कि मोदी सरकार ने हर साल दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था लेकिन नए रोजगार देने को कौन कहे पुरानी नौकरियां भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। आज नौकरी में है कल रहेंगे की नहीं रहेंगे, इसका कोई पता नहीं है। सरकार के पास युवाओं के लिए उनके रोजगार का कोई विजन नहीं है। देश में बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे देश में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाएंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप ठकुरई ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल है और वह सिर्फ ध्रुवीकरण की राजनीति ही जानती है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र ने कहा कि जब से मोदी सरकार आई है कमरतोड़ महंगाई के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। नौजवान रोजगार के लिए चिंतित है और उसे अपना भविष्य संकट में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें