फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे भरे नहीं, लगा दिया ‘खतरा’ का बोर्ड

विज्ञापन
सुल्तानपुर: आजमगढ़-बलिया राजमार्ग पर गड्ढे पर लगा खतरे का सूचक। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जनाब! सड़क है, जरा संभल कर चलिए। सड़क पर खतरा है। सुल्तानपुर-बलिया राजमार्ग पर हुए गड्ढे में पीडब्ल्यूडी ने आजकल खतरे का बोर्ड लगाकर छोड़ दिया है। प्रमुख सड़कों का यही हाल अन्य जगहों पर है। बारिश से गड्ढों में भरे पानी से वाहन सवारों को गहराई का आकलन कर पाना मुश्किल हो गया है। इसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क पर हुए गड्ढे प्रदेश सरकार के गड्ढा मुक्त अभियान की हकीकत बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीन- 1
महादेवपुर के पास लगा खतरे का बोर्ड
सुल्तानपुर-बलिया राजमार्ग का करीब 50 किमी हिस्सा जिले में पड़ता है। करीब 50 किमी लंबे मार्ग पर अनेक जगहों पर हए गड्ढों में पानी भर गया है। पानी भरने से सड़क की स्थिति तालाब जैसी हो गई है। खासकर टाटियानगर, इटकौली, महादेवपुर समेत सूरापुर तक सड़क की हालत बिगड़ गई है। इस पर मरम्मत के बजाय लोक निर्माण विभाग ने महादेवपुर के पास गड्ढे में खतरे का बोर्ड लगाकर छोड़ दिया है।
सीन-2
बरौंसा-विरसिंहपुर मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे
बरौंसा से बिरसिंहपुर होकर दोस्तपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग भी जगह-जगह तालाब सरीखा हो गया है। बारिश में सड़क पर हुए गड्ढों में पानी भर गया है। पानी भरने से सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं रह गया है। खासकर दो पहिया वाहनों के लिए खतरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन

सीन-3
पयागीपुर चौराहे के पास सड़क बनी तालाब
शहर के पयागीपुर से होकर गुजर रहे निर्माणाधीन फोर लेन पर चौराहे से गुजरना आसान नहीं रह गया। पयागीपुर चौराहे पर निर्माणाधीन सड़क पर बने गड्ढों में पूरी तरह से पानी भर गया है। पानी से गड्ढों की गहराई का अनुमान लगाना मुश्किल हो गया है। इसकी वजह से चार पहिया से लेकर बाइक सवार आए दिन गड्ढों में फंस रहे हैं। यही नहीं बाइक सवार इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
सीन-4
गड्ढों में तब्दील हुई सड़क
धम्मौर-इस्लामगंज मार्ग पर गड्ढे होने व उसमें पानी भर से जाने से मार्ग पर आवाजाही मुश्किल हो गई है। खासकर रात में बाइक से यात्रा करने वाले लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यही हाल कुड़वार-अलीगंज मार्ग का भी है। मार्ग पर हुए गड्ढे में जगह-जगह पानी भर गया है।
बारिश बंद होते ही सड़कों की करा दी जाएगी मरम्मत
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता आरके चौधरी का कहना है कि बारिश की वजह से सड़कों का नुकसान हुआ है। बारिश में कार्य भी कराया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। फिर भी देखरेख कराई जा रही है। बारिश बंद होते ही सड़कों की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें