फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर मिली घटतौली

विज्ञापन
विज्ञापन
पंप पर पांच लीटर में 30 मिलीलीटर कम मिला पेट्रोल
विज्ञापन

क्रासर
एसडीएम की टीम ने मारा छापा, घटतौली में पेट्रोल पंप का एक नॉजिल सील
फोटो संख्या-
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। पेट्रोल पंप पर घटतौली की शिकायत पर मारे गए छापे में बृहस्पतिवार को एक नॉजिल पर प्रति लीटर करीब 30 मिलीलीटर पेट्रोल कम पाया गया। पेट्रोल कम मिलने पर पंप की एक नॉजिल सील कर दी गई। घटतौली पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। छापे से अन्य पंप संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर घटतौली की लगातार आ रही शिकायतों पर डीएम रवीश गुप्ता के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर के नेतृत्व में गठित टीम ने पयागीपुर रोड के लक्ष्मणपुर मोहल्ले में स्थित पेट्रोल पंप पर छापा मारा। छापे के दौरान पेट्रोल पंप के सभी नॉजिल से वितरित किए जा रहे पेट्रोल की माप कराई गई। एसडीएम ने अपने सामने प्रत्येक नॉजिल से पेट्रोल निकलवाया। माप में एक पंप के एक नॉजिल पर करीब 30 एमएल पेट्रोल की मात्रा कम पाई गई। पेट्रोल की मात्रा कम मिलने पर उपजिलाधिकारी सदर ने पंप की संबंधित नॉजिल को सील करने का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर नॉजिल तुरंत सील कर दी गई। एसडीएम सदर सीपी पाठक ने बताया कि पेट्रोल की मात्रा कम मिलने पर अग्रिम कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। कम तौल पर जुर्माना आदि की कार्रवाई की जाएगी। पेट्रोल पंप पर छापे की खबर लगते ही पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने बताया कि अन्य पंपों की भी जांच की जाएगी। छापे के दौरान आपूर्ति विभाग के एआरओ, पूर्ति निरीक्षक, कंपनी के सेल्स मैनेजर समेत संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें