फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त ओवरब्रिज की हफ्ते भर बाद शुरू हुई मरम्मत

विज्ञापन
ओवरब्रिज पर चल रहा मरम्मत कार्य। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर लोहरामऊ स्थित ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त हिस्से की हफ्तेभर बाद मरम्मत शुरू कराई गई है। मरम्मत कार्य के दौरान यातायात पर रोक नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन

अयोध्या-प्रयागराज हाईवे मार्ग पर शहर से सटे लोहरामऊ ओवरब्रिज के उत्तरी छोर पर पिलर के पास कुछ हिस्सा एक सप्ताह पूर्व क्षतिग्रस्त होकर धंस गया था। इसकी जानकारी होने पर कुछ दिन तक डीएम ने पुलिस लगाकर हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। पुलिस तैनात कर रूट डायवर्जन कर किया गया। सेतु निगम और एनएचएआई को इसकी मरम्मत को कहा गया था। क्षतिग्रस्त भाग को ठीक कराए बिना ही ओवरब्रिज से यातायात बहाल कर दिया गया था। इससे जोखिम बना हुआ था। बुधवार से पुल की मरम्मत का काम चल रहा है। देहात कोतवाल गौरीशंकर पाल ने बताया कि पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद कुछ दिनों तक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लगाई गई थी। सेतु निगम की ओर से पुल की मरम्मत कराए जाने को लेकर कोई सूचना नहीं दी गई है। सुरक्षा भी नहीं मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें