सुल्तानपुर। धम्मौर क्षेत्र के उघड़पुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार (35) का गांव के ही विजय शंकर (50) से बबूल के पेड़ को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को विजय कुल्हाड़ी लेकर बबूल के पेड़ काटने पहुंच गया। राजेंद्र ने पेड़ को अपने घर के सामने लगा होने की बात कहकर काटने से मना किया। इसे लेकर विवाद हो गया। विजय ने कुल्हाड़ी से राजेंद्र पर हमला कर दिया। इस बीच राजेंद्र ने विजय के हाथ से कुल्हाड़ी छीनकर उसी से उस पर हमलाकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में राजेंद्र और विजय को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। एसओ धम्मौर सुनील पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।