फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्युदय कोचिंग में ऑनलाइन क्लास शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत स्थापित कोचिंग क्लास अब ऑनलाइन कक्षा शुरू हो गई है। कोविड की वजह से शिक्षण कार्य भौतिक रूप से बंद है। इसलिए कोचिंग क्लास को ऑनलाइन चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

जीआईसी के नवीन भवन के प्रथम तल पर बने तीन कमरों में अभ्युदय कोचिंग क्लास का प्रबंध किया गया है। पहले चरण में सिविल सर्विसेस की तैयारी के लिए कोचिंग का संचालन किया जाएगा। कोरोना संक्रमण की वजह से विद्यालयों व कोचिंग संस्थानों को भौतिक शिक्षण की अनुमति नहीं दी गई थी। इसे देखते हुए अब यह निर्णय लिया गया है कि जब तक भौतिक शिक्षण प्रारंभ नहीं होता, ऑनलाइन क्लास के माध्यम से विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं को पढ़ाएंगे।
इसके लिए एक ग्रुप बनाया गया है। ग्रुप में 61 बच्चे जोड़े गए हैं। साथ ही विषय विशेषज्ञों को भी ग्रुप से जोड़ा गया है। योजना के समन्वयक और राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने बताया कि विषयवार विशेषज्ञों का पैनल बनाते हुए शेड्यूल तय किया गया है ताकि शिक्षण में सुविधा हो सके।
विज्ञापन

जिन्हें क्लास रूम से ऑनलाइन क्लास लेना होगा, वे क्लास रूम में रखे गए उपकरणों का प्रयोग कर क्लास ले सकते हैं। वहीं कुछ विषय विशेषज्ञों को अन्यत्र स्थानों से भी ऑनलाइन क्लास लेने की सुविधा दी गई है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित कोचिंग में प्रतिदिन कितने बच्चों ने प्रतिभाग किया, कितनी कक्षाएं संचालित हुईं, इसकी सूचना निर्धारित प्रारूप पर प्रतिदिन समाज कल्याण निदेशालय को भेजी जाएगी। कोचिंग क्लास को ऑनलाइन कर दिया गया है। यह निरंतर संचालित किए जाने की दृष्टि से किया गया है ताकि विद्यार्थियों को तैयारी में व्यवधान न उत्पन्न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें