11. सुल्तानपुर के नगर पालिका में बैठक करते प्रभारी ईओ महेंद्र श्रीवास्तव।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए बुधवार को प्रभारी ईओ ने नगर पालिका में सफाई नायकों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने वार्ड वार सफाई के कार्यों की समीक्षा की। सफाई नायकों को व्यवस्था में सुधार के लिए निर्देश दिया गया।
इस बार के स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पालिका को नौ अंक कम मिले हैं। शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार हो, इसके लिए बुधवार को नगर पालिका में विभिन्न वार्डों सफाई नायकों व सफाई कर्मचारियों की बैठक हुई। बैठक के दौरान प्रभारी ईओ महेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सफाई नायकों व कर्मचारियों के समक्ष यदि वार्डों के सफाई के कार्य में कहीं कोई समस्या आ रही है उसके बारे में उन्हें अवगत कराएं। अगली बार शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छा अंक दिलाने के लिए हमें बेहतर प्रयास करना है।
उन्होंने शहर में टहलने वाले छुट्टा मवेशियों को पकड़ने के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया। बताया कि बृहस्पतिवार से शहर में छुट्टा मवेशियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। बैठक में स्वच्छता मिशन की डीपीएम साधना सिंह, सफाई निरीक्षक भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।