फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडेड जूनियर हाईस्कूलों में मैनेजमेंट ने नहीं छोड़े रिक्त पद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के 55 अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में भर्ती के लिए प्रबंधकों ने पद ही नहीं छोड़े हैं। आयोग से चयन होने के पूर्व ही बड़े पैमाने पर भर्तियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन

55 एडेड विद्यालयों में मात्र 16 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इनमें से ज्यादातर पद 31 मार्च 2021 को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने एडेड जूनियर हाईस्कूलों में भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है।
जिले में 55 अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल संचालित हैं। इसमें 32 विद्यालय जूनियर हाईस्कूल तक संचालित हैं। वहीं, 23 विद्यालय उच्चीकृत होकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तक संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

विद्यालयों में चयन आयोग की ओर से भर्ती होने की सुगबुगाहट के बीच पिछले पांच सालों में बड़ी संख्या में प्रबंधतंत्र की ओर से नियुक्तियां की गई हैं। इसकी वजह से जिले के एडेड जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों के पद नाम मात्र के ही रिक्त हैं।
बेसिक शिक्षा निदेशक को भेजे गए विवरण के मुताबिक जिले के 55 विद्यालयों में सिर्फ 16 में ही पद रिक्त हैं। इनमें से अधिकतर विद्यालयों में वह पद हैं, जहां 31 मार्च 2021 को शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
घटी संख्या से भी कम हुए पद
शासन ने प्रत्येक सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल में एक प्रधानाध्यापक और तीन सहायक अध्यापक नियुक्त करने का निर्देश दिया था। जिन विद्यालयों में इससे अधिक संख्या में शिक्षक कार्यरत होंगे, वहां अधिसंख्य पदों पर भविष्य में नियुक्ति नहीं होंगी। इस वजह से भी अधिकतर विद्यालयों में कोई पद रिक्त नहीं हैं, बल्कि कई स्कूलों में अधिक संख्या में शिक्षक कार्यरत हैं।
भेजी गई है सूचना
एडेड जूनियर हाईस्कूलों के रिक्त पदों के सापेक्ष अधियाचन बेसिक शिक्षा परिषद के निदेशक को भेज दिया गया है। नियुक्ति प्रक्रिया में चयन के बाद शिक्षकों को रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्ति शासन स्तर से मिलेगी। - दीवान सिंह यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें