फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: सुल्तानपुर में सपा नेता बोले- भाजपा 80 करोड़ लोगों को राशन देकर गरीबी का उत्सव मना रही

Thu, 02 May 2024 06:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला टीम, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर अमर उजाला टीम ने अलग-अलग दलों के नेताओं से बात की। इस दौरान जोरदार बहस हुई जिसमें बेरोजगारी, अग्निवीर और राममंदिर निर्माण पर आरोप-प्रत्यारोप हुए।
विज्ञापन
सुल्तानपुर में अमर उजाला टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर अमर उजाला की टीम ने अलग-अलग दलों के नेताओं के साथ चर्चा की। इस दौरान जोरदार बहस हुई। भाजपा नेता ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा देते हुए कहा कि अगर कोरोना के दौरान गरीबों को मुफ्त राशन न दिया गया होता तो लोग भूखे मर जाते। इस पर सपा नेता ने जवाब दिया कि सरकार कुछ भी मुफ्त नहीं देती है। सरकार हर साल लाखों करोड़ रुपये टैक्स लेती है उसमें से कुछ जनता को देती है। देश के 80 करोड़ गरीबों को जीवित रहने के लिए राशन देना पड़ रहा है। भाजपा के लोग 80 करोड़ लोगों की गरीबी का उत्सव मना रहे है।

विज्ञापन


अमर उजाला टीम ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहकर जनता के विचार जानने का प्रयास कर रही है। इस कड़ी में बृहस्पतिवार को टीम सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर पहुंची। सुबह स्थानीय लोगों से चाय पर चर्चा की। जिसमें बेरोजगारी बड़ा मुद्दा बनकर उभरा। हालांकि, लोगों ने यह भी स्वीकार किया कि क्षेत्र में जाति समीकरण हावी हैं। यह चुनाव परिणाम पर असर डालेगा। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी जी खुद तो तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए जनादेश मांग रहे हैं लेकिन देश के युवा को सिर्फ चार साल की नौकरी अग्निवीर दे रहे हैं। इससे देश कमजोर हो रहा है। देश के युवाओं को नौकरियां चाहिए। युवाओं को अवसर चाहिए। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सपा की सरकार थी तो एक वर्ग विशेष के लोगों को यहां की चीनी मिल में काम मिलता था लेकिन अब सभी का विकास होता है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश का मुद्दा महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा का है। जिले की सड़कें गड्ढायुक्त हैं लेकिन भाजपा के लोग धर्म के नाम पर लोगों को भड़काने का प्रयास करते हैं। जिले के अस्पताल में डॉक्टर नहीं हैं। लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। 
विज्ञापन


यहां देखें पूरा वीडियो: 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें