फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: भाजपा ने रायबरेली सीट पर घोषित किया उम्मीदवार, दिनेश सिंह को दिया टिकट

Thu, 02 May 2024 05:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

भाजपा ने गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली रायबरेली सीट पर दिनेश सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। दिनेश सिंह शुक्रवार को पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह। - फोटो : X: @BJP4UP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली रायबरेली सीट पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इस सीट पर पार्टी ने दिनेश सिंह को प्रत्याशी बनाया है। दिनेश सिंह शुक्रवार को भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। बीते कुछ समय से कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा इस सीट पर वरुण गांधी को उतारकर कांग्रेस उम्मीदवार के सामने चुनौती खड़ी कर सकती है पर अब सब स्पष्ट हो गया है।

विज्ञापन


इसी सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी प्रियंका गांधी को मैदान में उतार सकती है। हालांकि, इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना था कि भाजपा कांग्रेस उम्मीदवार को देखकर ही अपना प्रत्याशी घोषित करेगी पर भाजपा ने पहले ही प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है।

रायबरेली में पांचवें चरण में मतदान होना है। कल नामांकन का अंतिम दिन है। ऐसे में कहा जा रहा है कि देर शाम तक कांग्रेस प्रत्याशी की भी घोषणा हो सकती है। रायबरेली से दलित उम्मीदवार होने के भविष्य के फायदे भी बताए गए हैं। इस संबंध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि जल्द ही सस्पेंस खत्म हो जाएगा। अभी दोनों सीट पर उम्मीदवार के नाम की अधिकृत सूचना नहीं मिली है। जो भी उम्मीदवार होगा, पार्टी का हर कार्यकर्ता उसके साथ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें