फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल बनी काल, इलाज न मिलने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल की वजह से सोमवार को सड़क हादसे में घायल एक अधेड़ की उपचार न मिलने से मौत हो गई। दो बाइकों की टक्कर के बाद बाइक सवार पिता-पुत्र घायल होकर सड़क पर तड़पते रहे, लेकिन कई बार फोन करने के बावजूद एंबुलेंस कर्मी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने किसी तरह से घायल पिता और पुत्र को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पिता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राइवेट वाहन से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हलियापुर-कूरेभार मार्ग पर स्थित धनपतगंज बाजार में हलियापुर की तरफ से बाइक सवार तुफैल खान (45) निवासी रुकुनपुर थाना गोसाईंगंज अपने बेटे हसनैन (8) को बाइक पर बैठाकर जा रहे थे। उनकी बाइक की टक्कर दूसरी बाइक से हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में तुफैल खान और हसनैन घायल हो गए और सड़क पर लहूलुहान होकर तड़पने लगे। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने यूपी 112 को कई बार फोन किया। हर बार बताया गया कि मदद पहुंच रही है, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायल तुफैल खान और हसनैन को सीएचसी धनपतगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तुफैल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कुछ लोगों ने प्राइवेट वाहन से तुफैल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें