फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया का प्रकोप, बेड से लेकर फर्श तक मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीज - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उमस भरी भीषण गर्मी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। जिले भर में डायरिया ने पांव पसार लिया है। गांव के किसी न किसी घर में कोई न कोई डायरिया की चपेट में है। सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पताल तक मरीजों से खचाखच पटे पड़े हैं। जिला अस्पताल की हालत यह है कि फर्श से लेकर बेड तक मरीजों का इलाज चल रहा है। एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

जिले में भीषण गर्मी का कहर जारी है। उमस भरी गर्मी से लोगों के हलक सूख रहे हैं। पानी की कमी लोगों को डायरिया और दस्त जैसी बीमारी की गिरफ्त में ले रही है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक रोज पेट दर्द और तेज बुखार से पीड़ित होकर जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों में बच्चों की संख्या ज्यादा है। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में बेड खचाखच भरे हैं। चिल्ड्रेन वार्ड में जुबैर (4) व जुनैद (5) पुत्रगण मोनू निवासी गौरीगंज, जनरल वार्ड में विशंभर (75) निवासी बल्दीराय, बिंदू यादव (72) निवासी कूरेभार, बसंती (26) निवासी गोसाईंगंज, उर्मिला निवासी कूरेभार भर्ती हैं।
डॉ. सुधाकर सिंह ने बताया कि बुखार के साथ बदहजमी की शिकायत, भूख न लगना, मिचली आना, मिचली के साथ पतले दस्त की शिकायत, कभी-कभी उल्टी-दस्त की समस्या एक साथ होना डायरिया के प्रमुख लक्षण हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एससी कौशल ने बताया कि डायरिया होने की दशा में ओआरएच घोल निरंतर पिलाएं, डायरिया के साथ बुखार होने पर माथे पर पानी की भीगी पट्टी रखें। तली-भुनी चीजों और बासी खाना या नाश्ते से पूरी तरह परहेज करें। इसके साथ ही पीड़ित को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा जिला अस्पताल में तत्काल दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें