फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में मृत गोवंश को नोंच रहे थे कुत्ते, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लाखों की लागत से बनी सरकारी गोशाला में शनिवार की रात एक गोवंश का शव कुत्तों का निवाला बन गया। ऐसा एक वीडियो वायरल होने के बाद खलबली मची है। अधिकारियों ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन

धनपतगंज ब्लॉक के केवटली ग्राम पंचायत में बनी वृहद गोशाला का मामला सामने आया है। शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सरकारी गोशाला में मृत गोवंश को कुत्ते नोच कर खा रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद जिम्मेदारों में खलबली मच गई है। जिम्मेदार अपने बचाव में जुट गए हैं। कुछ माह पहले इस गोशाला का उद्घाटन इसौली विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने किया था। इसके बाद सांसद मेनका गांधी ने किया था। सांसद ने पशुओं के बेहतर प्रबंध का निर्देश दिया था।
वीडियो वायरल होने के बाद केवटली के ग्राम प्रधान राजेश यादव ने बताया कि गोवंश करीब एक सप्ताह से बीमार था। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे। शुक्रवार को इसे अन्य गोवंशों से अलग कर छाया में तिरपाल डालकर रखा गया था। रात में किसी समय कुत्ते बाउंड्री कूदकर अंदर आ गए और कुछ काट डाला। सीडीओ अतुल वत्स ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। प्रथम दृष्टया यह पुराना वीडियो बताया जा रहा। फिलहाल मामले में बीडीओ और पशु चिकित्सा अधिकारी को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें