15. सुल्तानपुर: फुटबाल चैंपियनशिप के लिए चयनित खिलाड़ी।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। बिहार के पटना में रविवार से इंडिया खेलो फुटबॉल स्टेट लेवल चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसके लिए एनएफए (नार्दन फुटबॉल अकादमी) की टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में जिले के तीन फुटबॉल खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। शनिवार को फुटबॉल टीम पटना के लिए रवाना हुई।
रविवार से बिहार के पटना में इंडिया खेलो फुटबॉल अंडर-15 राज्य स्तरीय अकादमी-क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए नार्दन फुटबॉल अकादमी की टीम घोषित कर दी गई है। चयनित खिलाड़ियों की टीम शनिवार को अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के नेतृत्व में पटना के लिए रवाना हुई। टीम में सुल्तानपुर जिले के तीन खिलाड़ी शामिल हैं। टीम में सुल्तानपुर जिले के फुटबॉल खिलाड़ी आदित्य मौर्य डिफेंडर की भूमिका में खेलेंगे।
वहीं, दूसरे फुटबॉल खिलाड़ी शाहिद व हिमांशु यादव टीम में मिड फील्डर के रूप में खेलेंगे। नार्दन फुटबॉल अकादमी टीम के सहायक प्रशिक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि जिले के तीनों फुटबॉल खिलाड़ी शनिवार को अपनी टीम के साथ पटना के लिए रवाना हुए। शाहिद, आदित्य मौर्या, हिमांशु यादव ने सुल्तानपुर फुटबॉल अकादमी की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भी प्रतिभाग किया है।