फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग ने पूरे बसंत व कांपा गांव में मचाई तबाही

विज्ञापन
बल्दीराय के कांपा में जल रही फसल। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूरे बसंत और कांपा गांव में रविवार को आग ने तबाही मचाई। किसानों की 35 बीघा गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गई। पांच मकानों के साथ ही एक ट्यूबवेल जल गया। आग की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब लाखों रुपये कीमत की सम्पति राख हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

धनपतगंज क्षेत्र के पूरे बसंत गांव निवासी जोखू निषाद के मकान में रविवार को अचानक आग लग गई। आग ने गांव के ही लंगब, हनुमान, बुद्धू व नयराज के मकान के साथ ही रमाकांत उपाध्याय के ट्यूबवेल को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग बस्ती से निकलकर खेत में पहुंच गई। सुरेश, राम प्रसाद, प्रदीप, आनंद, राजेश निषाद, शंकर मल्लाह, रवींद्र, परमेश्वर समेत अन्य किसानों की गेहूं की फसल चपेट में आ गई। सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के अनुसार 25 बीघा गेहूं की फसल जल गई। जोखू मल्लाह की एक गाय की आग से झुलस कर मर गई।
उधर, बल्दीराय क्षेत्र के पूरे मलैया पांडेय मजरे कांपा में रविवार को एक बार फिर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और एक के बाद एक खेत धू-धू करके जलने लगे। आग की लपटें और तेज धुआं उठता देख हर कोई उसी तरफ दौड़ा। ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। एसडीएम बल्दीराय वंदना पांडेय ने बताया कि लेखपालों को क्षति का आकलन करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें