बर्खास्त शिक्षकों में जिनके खिलाफ शनिवार को गौरीगंज थाने में प्राथामिकी दर्ज हुई है उसमें पीएस तेंदुआ खास शुकुलबाजार में तैनात रहे नयन कुमार, भादर ब्लॉक के पीएस भदावं में तैनात रहे अखिलेश कुमार सिंह, जामों के पीएस पुतई में तैनात रहे सुरेंद्र कुमार, जामों के ही पीएस पूरे परमेश्वरी में तैनात रहे सरोज कुमार भारती शामिल हैं।
इसी तरह शुकुलबाजार के पीएस किशुनी में तैनात रहे अखिलेश कुमार यादव, जगदीशपुर के पीएस रस्तामऊ में तैनात रहे सोनू कुमार, सिंहपुर के पीएस रुकुनपुर में तैनात रहे योगेंद्र कुमार, इसी ब्लॉक के पीएस शुक्लापुर में तैनात रहे रामदेव, भादर ब्लॉक के पीएस सवनगी में तैनात रहे शिवचरन, सिंहपुर के पीएस भीखीपुर में तैनात रहे धर्मेंद्र कुमार, जामों ब्लॉक के पीएस राजामऊ भवानीगढ़ में तैनात रहे विनय कुमार तिवारी हैं।
इसमें शुकुलबाजार के पीएस भटपुरवा में तैनात रहे अशोक कुमार, इसी ब्लॉक के पीएस दक्खिनगांव में तैनात रहे प्रशांत शेखर, सिंहपुर के पीएस ढेहई में तैनात रहे शैलेंद्र कुमार सिंह, जामों के पीएस कटारी प्रथम में तैनात रहे मुकेश कुमार व मुसाफिरखाना के पीएस पूरे परवानी में तैनात रहीं शबीना खातून भी शामिल हैं।
16,448 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर हुए फर्जीवाड़े की जांच स्पेशल टास्क फोर्स भी कर रही थी। फर्जी शिक्षकों की बर्खास्ती के बाद एसटीएफ सभी जिलों के बीएसए से प्राथमिकी दर्ज कराने के संबंध में जानकारी मांग रही थी।
पिछले दिनों एसटीएफ के एसएसपी का पत्र मिलने के बाद बीएसए ने मामले की जानकारी की तो पता चला कि किसी भी बर्खास्त शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज नहीं करवाया गया है। इसके बाद बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने बीईओ गौरीगंज को बर्खास्त शिक्षकों की सूची देकर तत्काल केस दर्ज करवाने को कहा था।
फर्जी पाए गए थे शैक्षिक प्रमाण पत्र : बीएसए
बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि जिन शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है वे फर्जी शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर नौकरी हासिल की थी। जांच में प्रकरण उजागार होने के बाद शिक्षकों को बर्खास्त किया गया था। बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया था।
दर्ज हुआ केस
प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने बताया कि बीईओ गौरीगंज शिवबहादुर मौर्या की तहरीर पर 16 परिषदीय शिक्षकों के खिलाफ फर्जी शैक्षिक अभिलेख के सहारे नौकरी हासिल करने का केस दर्ज किया गया है। प्रकरण की विवेचना की जा रही है।