फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली मेले में नहीं दिखी रौनक, पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर पालिका व डूडा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दीपावली मेले में दुकानदार और ग्राहक दोनों ही नहीं हैं। मेले के तीसरे दिन भी दोनों विभाग के लोग कार्यक्रम स्थल पर स्ट्रीट वेंडर व स्वयं सहायता समूह के स्टाल नहीं लगवा सके। पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर पूरी तरह सन्नाटे में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका व डूडा की ओर से शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में पिछले 28 अक्तूबर को दीपावली मेले का शुभारंभ किया गया था। शुभारंभ के कुछ ही घंटे बाद मेला स्थल से आधे से अधिक दुकानदार गायब हो गए। दो-चार स्टाल ही लगे रहे। शनिवार को मेले के तीसरे दिन सिर्फ मेज व टेंट ही दिखाई दिए। जिला प्रशासन की ओर से डूडा व नगर पालिका को मेले के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई थी। मेले वाली जगह पर दो-चार लोग मौजूद मिले। उन लोगों ने बताया कि यहां पर सुबह से ही कोई भी विभागीय कर्मी नहीं दिखाई दिया। स्थल पर सन्नाटा पसरा है। इस संबंध में नगर पालिका व डूडा के जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें