फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद के लिए सहकारी समिति पर लगी भीड़

विज्ञापन
दोस्तपुर ब्लॉक स्थित सहकारी समिति पर खाद के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। साधन सहकारी समितियों पर भेजी जा रही यूरिया की खेप किसानों की जरूरत के हिसाब से नाकाफी साबित हो रही है। सोमवार को दोस्तपुर विकास खंड मुख्यालय स्थित साधन सहकारी समिति पर यूरिया पहुंचने की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए। दिन भर किसान यूरिया लेने के लिए कतार में लगे रहे।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि काफी दिनों से यूरिया आने का इंतजार कर रहे थे। सुबह पता चला कि रविवार की शाम साधन सहकारी समिति पर एक ट्रक यूरिया की खेप पहुंची है। बताया कि सीमित मात्रा में ही यूरिया आई थी। इस वजह से कई किसानों को यूरिया नहीं मिल सकी और उन्हें निराश लौटना पड़ा। इस संबंध में समिति के सचिव जमादार सिंह ने बताया कि 500 बोरी यूरिया आई थी। इसका वितरण देर शाम तक कर दिया गया। दोबारा यूरिया आने पर किसानों में वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें