फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता बनने के लिए युवकों को नहीं करना होगा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ग्राम पंचायत का मतदाता बनने के लिए अब युवकों को आवेेदन नहीं करना होगा। बृहस्पतिवार से शुरू हुए मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ ही पूरी जानकारी जुटाएंगे। जानकारी लेने के बाद बीएलओ नाम बढ़ाने, घटाने व संशोधन की सूची तैयार करेंगे। जांच के बाद सही नाम मिलने पर उसे मतदाता सूची में शामिल कर दिया जाएगा। हालांकि पहले दिन बीएलओ गांवों में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को देखते हुए बृहस्पतिवार से शुरू मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं की गणना व सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है। 12 नवंबर तक चलने वाले गणना कार्य के लिए जिले में 1167 बीएलओ लगाए गए हैं।
बीएलओ को गणना व सर्वेक्षण के लिए दो दिन प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आयोग के निर्देश के मुताबिक बीएलओ गणना के दौरान प्रत्येक घरों पर जाएंगे और पूरा ब्यौरा जुटाएंगे। इस दौरान छूटे हुए लोगों व युवकों को मतदाता बनाने के लिए की सूची बनाएंगे। पंचायत निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक गणना व सर्वेक्षण के दौरान बीएलओ प्रत्येक घरों के मतदाताओं की संख्या, मृतक हो चुके मतदाताओं, संशोधन व नए मतदाता बनाने के लिए चार्ट तैयार करेंगे।
विज्ञापन

नए मतदाता बनाने के लिए सर्वे के दौरान की बीएलओ पूरा ब्यौरा लेंगे। गणना का कार्य खत्म होने के बाद इसकी जांच होगी। जांच में नए मतदाता बनने का नाम व ब्यौरा सही पाए जाने पर ऐसे युवकों को पंचायत मतदाता बना दिया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि आयोग की ओर से दिए गए नए दिशा निर्देश के साथ बृहस्पतिवार से गणना व सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो गया।
आयोग की ओर से दिए गए दिशा निर्देश के तहत अब छूटे हुए लोगों व 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवकों को पंचायत मतदाता बनने के लिए आवेदन की कोई झंझट नहीं होगी। युवकों को अभी ऑनलाइन आवेदन से भी फुर्सत मिल गई है।
अब बीएलओ गणना के समय ही नए मतदाता बनाने के लिए औपचारिकता पूरी करेंगे। गणना के दौरान नए मतदाता बनने के लिए युवकों को जन्मतिथि व पता का कुछ प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना होगा। इसी आधार पर बीएलओ अपनी सूची में नए मतदाता बनाने वाले कॉलम में नाम दर्ज करेंगे।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन अधिकारी हर्षदेव पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार से पंचायत गणना का कार्य शुरू हो गया है। बीएलओ को घर-घर जाकर गणना करने का निर्देश दिया गया है। गणना व सर्वेक्षण के दौरान नए लोगों का नाम सूची में शामिल करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें