फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी लगने के बाद भी परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंचे नौ स्टेटिक मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के बाद विद्यालय से बाहर निकलते बच्चे। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी लगने के बाद भी नौ स्टेटिक मजिस्ट्रेट पहली पाली में परीक्षा कराने नहीं पहुंचे। इसमें से दो जगह तो तत्काल दूसरे लोगों को भेजा गया लेकिन सात जगह बिना स्टेटिक मजिस्ट्रेट के परीक्षाएं करानी पड़ीं। पहले दिन की परीक्षा में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई केंद्रों पर तैयारियां मुकम्मल नहीं पाई गईं। कुछ केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की कमी के चलते एक-एक कक्ष निरीक्षक लगाकर काम चलाया गया। पहली पाली में हाईस्कूल के 3137 विद्यार्थियों ने तो दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के 1635 विद्यार्थियों ने परीक्षा से किनारा किया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार को जिले के 124 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा के पहले दिन अफरा-तफरी का माहौल रहा। बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग से 1439 कक्ष निरीक्षकों के लगाए जाने के बाद भी उनकी कमी रही। बृहस्पतिवार को फिर से करीब 298 कू्ष निरीक्षक लगाए गए। बेसिक शिक्षा विभाग से कुल 1737 कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा ड्यूटी पर लगाया गया था। इसके बाद भी कुछ केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की कमी रही। आदर्श पटवा इंटर कॉलेज कुबेरपुरम में तीन कमरों में सिर्फ एक-एक कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के सख्त निर्देश के बाद भी बोर्ड परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण काम में सरकारी कार्मिकों का लापरवाहीपूर्ण रवैया सामने आया। 124 में से नौ ऐसे केंद्र थे, जहां स्टेटिक मजिस्ट्रेट पहली पाली की परीक्षा में ड्यूटी लगने के बाद भी नहीं पहुंचे।
इसमें से दो परीक्षा केंद्रों पर डीआईओएस वीपी सिंह ने आनन-फानन में दूसरे लोगों को लगाया। वहीं सात केंद्रों पर बगैर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के परीक्षा कराई गई। पहली पाली में हाईस्कूल के नामांकित 39,896 परीक्षार्थियों में 36,759 ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। वहीं 3137 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान की परीक्षा में नामांकित 72 में से सभी 72 परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा में नामांकित 32,780 में से 31,145 परीक्षार्थी में शामिल हुए। वहीं 1635 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें