फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार की शपथ का लाइव देख सकेंगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को योगी सरकार के 2.0 शपथ ग्रहण समारोह का लाइव कार्यक्रम लोग देख सकेंगे। शपथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से भी सभी ब्लॉकों, नगर पंचायतों, नगर पालिका व विकास भवन के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सभी जगहों पर एलईडी लगाकर शपथ ग्रहण का सीधा कार्यक्रम दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को योगी सरकार के 2.0 शपथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में जिला प्रशासन जुटा है। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के दूसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह को जिले में भी ऐतिहासिक रूप देने का खाका तैयार किया है। डीएम ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम से लोगों तक को अवगत कराने के लिए सभी विकास खंडों, नगर पंचायतों, नगर पालिका व विकास भवन के प्रेरणा सभागार में बड़ी एलईडी लगवाने का निर्देश दिया है। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का लाइव कार्यक्रम दिखाने के लिए लोगों को आमंत्रित भी किया गया है।
डीएम के निर्देश पर सीडीओ अतुल वत्स ने जिले के सभी 14 विकास खंडों में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाने का निर्देश खंड विकास अधिकारियों को दिया है। सीडीओ ने बताया कि खंड विकास अधिकारियों को क्षेत्र के सम्मानित लोगों को आमंत्रित करने का भी निर्देश दिया गया है। इसी तरह डीएम के निर्देश पर सूचना विभाग की ओर से विकास भवन प्रेरणा सभागार में एलईडी लगवाई जाएगी। सभी नगर पंचायतों व नगर पालिका में भी एलईडी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का लाइव दिखाया जाएगा। कार्यक्रमों में आमलोग भी पहुंचकर सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन

इकाना स्टेडियम जाएंगे 674 भाजपाई
योगी सरकार के दूसरे शपथ ग्रहण कार्यक्रम को देखने के लिए शुक्रवार को जिले से 674 भाजपाई लखनऊ के इकाना स्टेडियम जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा के नेतृत्व में भाजपाई अपने वाहनों से सुबह लखनऊ के लिए रवाना होंगे। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने वाले भाजपाइयों के वाहन पास दिया गया है। बृहस्पतिवार को वाहन पास का वितरण किया गया। पार्टी की ओर से शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने के लिए पदाधिकारियों, विधायकों समेत अन्य को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें