फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष की अगुवाई में मतगणना स्थल पर जमे सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक बयान के बाद पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय हो गए। मंगलवार रात बड़ी संख्या में सपाई अमहट मंडी में मतगणना स्थल के बाहर जमा हो गए।
विज्ञापन

यह जानकारी मिलते ही प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सपा जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव ने बताया कि मतगणना को लेकर प्रशासन की भूमिका संदिग्ध है। मंगलवार की देर शाम एक मिनी ट्रक मतगणना स्थल परिसर में गया था। लौटने पर बताया गया कि उसमें बैरिकेडिंग का सामान है। अब हम मतगणना समाप्त होने तक यहां से हिलने वाले नहीं है। लगातार यहां की गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। इस संबंध में डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने ईवीएम की पुख्ता सुरक्षा का दावा किया। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर न ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें