फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदरा गांव के पास ग्रामीणों को दिखा मगरमच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बल्दीराय क्षेत्र से गुजरने वाली नहर किनारे मंगलवार को एक मगरमच्छ दिखने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक खदरा गांव के आसपास कुछ दिन से एक मगरमच्छ दिखाई दे रहा है। मंगलवार को मगरमच्छ नहर की पटरी पर दिखने पर ग्रामीण जमा हो गए। उन्होंने मगरमच्छ की फोटो खींच कर उसके साथ वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। इस बीच ग्रामीणों की आहट पाते ही मगरमच्छ पानी में चला गया। ग्रामीणों के अनुसार मगरमच्छ मिझूटी पुल से लेकर बल्दीराय के आसपास नहर व उसकी पटरी पर दिखता है। खदरा, हैहनाकलां, ठाकुर मिश्र का पुरवा, गुलरहा, छेदी सिंह का पुरवा, लोहरानी समेत कई गांव के लोग इसी नहर की पटरी मार्ग से आवागमन करते हैं। डीएफओ आनंदेश्वर प्रसाद ने बताया कि मौके पर वन कर्मियों की टीम को मगरमच्छ को पकड़ने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें