फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्रवार आवंटित की गईं ईवीएम व वीवीपैट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को ईवीएम व वीवीपैट का दूसरा रेंडमाइजेशन कराया गया। कलेक्ट्रेट में प्रेक्षकों व राजनीतिक दलों के सामने हुए रेंडमाइजेशन के बाद ईवीएम व वीवीपैट को विधानसभा क्षेत्रवार आवंटित कर दिया गया। इसके बाद राजनीतिक दलों को बूथवार मशीनों की सूची उपलब्ध करा दी गई।
विज्ञापन

जिले में 27 फरवरी को होने वाले मतदान को देखते हुए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ईवीएम व वीवीपैट का दूसरा ऑनलाइन रेंडमाइजेशन कराया गया। सभागार में प्रेेक्षकों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का रेंडमाइजेशन करवाया। ऑनलाइन हुए दूसरे रेंडमाइजेशन में ईवीएम व वीवीपैट को विधानसभा क्षेत्रवार पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए आवंटित कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों को बताया कि किस नंबर से लेकर किस नंबर तक ईवीएम व वीवीपैट कौन से विधानसभा क्षेत्र में जाएगी।
बूथवार ईवीएम व वीवीपैट का आवंटन होने के बाद उसका विवरण वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रेक्षकों की मौजूदगी में बूथवार मशीनों की सूची राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी। कहा कि मतदान के दिन राजनीतिक दलों के लोग इस सूची से अपने बूथ की ईवीएम व वीवीपैट का मिलान कर सकते हैं। इसके बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें