फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी कार

विज्ञापन
धनपतगंज के पीरो सरैया के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलती कार। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार दोपहर बाद एक कार में अचानक आग लग गई। कार चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग के पीछे शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बरेली के डेलापर वीर सावरकर नगर क्षेत्र में सुमन विहार निवासी अमित शाही सोमवार को अपने दोस्त सुरेशचंद्र वर्मा की कार लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से बड़ैलगंज जा रहे थे। दोपहर बाद धनपतगंज थाना क्षेत्र के पीरो सरैया गांव के पास कार में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। अमित शाही कार का गेट खोलकर कूद पड़े। इस बीच आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस और फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह से नष्ट हो चुकी थी। एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें