फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. एके सिंह बने आईएमए के अध्यक्ष व डॉ. अंकुर सेठ सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सुल्तानपुर की कार्यकारिणी की बैठक में शनिवार की देर रात सर्वसम्मति से डॉ. एके सिंह को अध्यक्ष व डॉ. अंकुर सेठ को सचिव चुना गया। डॉ. शैलेश जायसवाल व डॉ. स्वाति सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन

आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अखंड प्रताप सिंह व सचिव डॉ. विवेक गुप्ता ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि आईएमए की नई कार्यकारिणी संगठन को ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगी। नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने कहा कि संगठन चिकित्सकों के हित के लिए कार्य करता रहेगा। संगठन के सभी सदस्य एक दूसरे का सहयोग करें। चुनाव का संचालन डॉ. सुभाष व डॉ. जेपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें