23. दूबेपुर के चुनहा विद्यालय में प्रशिक्षित किए जा रहे शिक्षक।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। शिक्षण की विधाओं में परिवर्तन लाकर उसे और अधिक रोचक बनाया जा सकता है। ताकि विद्यार्थी उसमें रुचि लें और ध्यान पूर्वक पढ़ाई करें। यह बात दूबेपुर खंड शिक्षा अधिकारी केके सिंह ने चुनहा में आयोजित न्याय पंचायत स्तर की बैठक में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहीं।
न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षक संकुल के प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक की मासिक बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय चुनहा में हुई। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी केके सिंह ने सभी शिक्षकों को मिशन प्रेरणा के तहत अपने-अपने विद्यालय को प्रेरक बनाने के सारे मापदंडों पर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में मिशन प्रेरणा की संकल्पनाओं, प्रेरणा सूची, प्रेरणा तालिका और मॉड्यूल पर विस्तृत चर्चा की गई। शिक्षक संकुल सदस्य मिनी पांडेय ने एक प्रयोगात्मक सेशन लेकर उपस्थित अध्यापकों को दीक्षा पर क्यूआर कोड स्कैन की प्रक्रिया व साप्ताहिक क्विज, प्रेरणा एप को रीड अलांग एप से पार्टनर कोड के माध्यम से समायोजित करवाना बताया। इसके बाद शिक्षक संकुल सदस्य दिव्या सिंह ने पपेट बनाकर शिक्षण व्यवस्था में छूटे बच्चों को रोचक विधियों से पढ़ना बताया।
उन्होंने स्कूल रेडीनेस प्रोग्राम पर चर्चा करते हुई कहा कि इसके लिए हमें तैयार होना है। संकुल शिक्षक शशि सिंह ने ऑनलाइन कार्यों में अध्यापकों को आई समस्याओं का निराकरण किया। गणित किट को विद्यालयों में काम लेने को कहा। एआरपी राघवेंद्र ने गुणवत्तापरक शिक्षा पर बल दिया। एआरपी आलोक कुमार सिंह ने सारे प्रशिक्षण दीक्षा पर पूर्ण करने को कहा। एआरपी गरिमा चौरसिया ने मीना मंच को हर शनिवार को सुचारु रूप से चलाने को कहा। अंत में मीटिंग का समापन सुझाव पेटिका में आए सुझाव व समस्याओं का निराकरण शिक्षक संकुल सदस्य फिरोज और विवेकानंद की ओर से किया गया। संवाद