फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95 फीसदी पहुंची पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को निशुल्क वितरित होने वाली पाठ्य पुस्तकों की जिला मुख्यालय पर होने वाली आपूर्ति लगभग 95 फीसदी हो गई है। सिर्फ पांच फीसदी पुस्तकें अभी प्राप्त होनी हैं। पुस्तकों की आपूर्ति के सापेक्ष 89 फीसदी पाठ्य पुस्तकें सत्यापित करते हुए ब्लॉक संसाधन केंद्रों को भेज दी गई हैं।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2021-22 में छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित करने के लिए 19,21,201 किताबों का क्रय आदेश बीएसए की ओर से दिया गया था। इसमें हिंदी माध्यम की 14,68,161 पुस्तकें, 3,36,240 कार्य पुस्तिकाएं, अंग्रेजी माध्यम की 68,881 पुस्तकें व 35,937 कार्य पुस्तिकाएं मंगाई गई थीं। इसके अलावा उर्दू माध्यम की 11,982 पाठ्य पुस्तकों का क्रय आदेश दिया गया था।
बुधवार तक 95 फीसदी पाठ्य पुस्तकें एवं कार्य पुस्तिकाएं जिला मुख्यालय को प्राप्त हो गई हैं। प्राप्त हुई पाठ्य पुस्तकों के सापेक्ष 89 फीसदी किताबों का सत्यापन कर सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों को भेजा गया है, जहां से विद्यालयों में पुस्तकें भेजकर वितरित कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

तीव्र गति से कराएं वितरण
सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अपने विकास खंड के विद्यालयों में निशुल्क वितरित होने वाली पाठ्य पुस्तकों का वितरण तीव्र गति से कराएं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न की जाय। दीवान सिंह यादव, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें