फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क को बना दिया कचरा डंपिंग स्थल

विज्ञापन
एमजीएस चौराहे के पास कूड़ा फेंकने के लिए प्रस्तावित स्थल। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के एमजीएस चौराहे से सुल्तानपुर क्लब मार्केट को जाने वाले मोड़ के पास सड़क व उसके पास की पटरी को नगर पालिका की ओर से कचरा डंपिंग स्थल बनाया गया है। यहां पर दो वार्डों का कचरा फेंका जाता है। कचरा उठाने में लगी जेसीबी से सड़क आधे से अधिक कट गई है।
विज्ञापन

शहर के एमजीएस चौराहा दो वार्डों की सीमा पर है। एक हिस्सा सीताकुंड व दूसरा लालडिग्गी वार्ड में आता है। एमजीएस चौराहा से सुल्तानपुर क्लब को जाने वाली सड़क लाल डिग्गी वार्ड में आती है। यहां चौराहे के ठीक बगल बाईं तरफ सड़क व उसके आसपास रोज सीताकुंड व लालडिग्गी वार्ड से निकलने वाला कचरा फेंका जाता है। कचरा इतना अधिक होता है कि सड़क तक फैला रहता है। इसको हटाने के लिए जेसीबी आती है। कचरा उठाने की वजह से सड़क भी कटकर आधी हो गई है। इस वजह से लोगों को आवाजाही में भी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने यहां डस्टबिन रखवा कर सड़क की दशा में सुधार कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें