सुल्तानपुर। डीएम रवीश गुप्ता व सीडीओ अतुल वत्स ने मंगलवार को क्षेत्र के दो परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय अभियाकलां का भवन जर्जर होने के चलते सभी बच्चे एक ही कक्ष में पढ़ाई करते मिले।
डीएम ने प्राथमिक विद्यालय अभियाकलां में चहारदीवारी बनवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बच्चों से उनके नाम व पठन-पाठन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। दीवार पर लगे हस्तनिर्मित चार्ट को देखकर डीएम ने विद्यार्थियों की सराहना की। कक्षा एक, दो व पांच के छात्र एक ही क्लास में पढ़ते हुए पाए गए। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय का एक भवन जर्जर स्थिति में होने के कारण एक ही क्लास रूम में बच्चों को बैठाना पड़ रहा है। डीएम ने एसडीएम से संपर्क कर जर्जर भवन व चारदीवारी बनने का निर्देश बीडीओ को दिया। सीडीओ ने बच्चों को सफेद बोर्ड पर पढ़ाने का सुझाव दिया। प्राथमिक विद्यालय बेलाशंकरपुर में निरीक्षण के दौरान पेयजल स्थल पर गंदगी मिलने पर सीडीओ ने सभी फटकार लगाई।