फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेजुबान ने बचाई जान: मालिक पर चली गोली तो कूदकर आगे आ गया 'मैक्स', फिर... बेरहम गोली ने 'वफादारी' का किया कत्ल

Mon, 06 Jun 2022 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पशु अस्पताल में उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में एक कुत्ते ने मालिक के प्रति वफादारी की मिसाल अपनी जान देकर पेश की। भूमि विवाद में रविवार को गोशाला संचालक पर एक स्कूल प्रबंधक ने पिस्टल से फायर झोंक दिया। पशुशाला में मौजूद संचालक का कुत्ता फायर होते ही अपने मालिक के सामने आकर खुद गोली खाई। कुत्ते को गंभीर हालत में पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्सरे के बाद भी घंटों उपचार न मिलने से उसकी मौत हो गई। स्कूल प्रबंधक समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के विकवाजितपुर गांव निवासी विशाल श्रीवास्तव उर्फ सनी गांव से बाहर बाग में गोशाला चलाने के साथ गोबर से दीया व अन्य सामान बनाकर बेचते हैं। बाग के पीछे ही शहर के शास्त्रीनगर निवासी अनिल वर्मा का इंटर कॉलेज है। रविवार को विशाल स्कूल के पीछे गोशाला कक्ष के पास पुआल रखने के लिए टिनशेड का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि तभी कॉलेज प्रबंधक अनिल वर्मा पहुंचे। उनसे विशाल की कहासुनी होने लगी। आरोप है कि अनिल ने गोशाला संचालक विशाल पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। खतरे को भांपकर कुत्ता अपने मालिक विशाल के सामने आया। वह खुद गोली का निशाना बनकर घायल हो गया।
इस बीच अनिल अपने चालक के साथ कार से फरार हो गया। विशाल लहुलूहान हालत में कुत्ते को लेकर पशु चिकित्सालय पहुंचे, जहां डॉ. बृजलाल ने उसका एक्सरे कराया। गोली लगने की पुष्टि के बाद भी डॉक्टर उसका उपचार नहीं कर सके। आरोप है कि चिकित्सक दोबारा एक्सरे कराने के बाद कहा लेकिन तब तकनीकी कर्मचारी जा चुके थे। देर शाम कुत्ते की मौत हो गई। कोतवाली देहात प्रभारी सुनील पांडेय ने बताया कि एक कुत्ते को गोली लगी है। स्कूल प्रबंधक अनिल वर्मा समेत दो पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें