फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट लेवल कराटे में कोमल ने जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ में शनिवार को हुई जूनियर बालिका वर्ग की तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में कोमल पांडेय को कांस्य पदक मिला है। उन्होंने प्रयागराज की खिलाड़ी को शिकस्त दी।
विज्ञापन

लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शनिवार से तीन दिवसीय स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2022 का आयोजन किया गया। शनिवार को हुए जूनियर बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में जिले की कराटे खिलाड़ी कोमल पांडेय ने प्रयागराज की खिलाड़ी को शिकस्त दी। कोमल पांडेय ने बालिकाओं के 48 किग्रा. भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। उन्हें उत्तर प्रदेश कराटे एसोसिएशन के सचिव शीहान जसपाल सिंह ने प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। कोच अभिनव पांडेय ने बताया कि शनिवार से शुुरू हुई तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के 13 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें