फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तशिल्प उत्पाद बढ़ाएंगे दीपावली मेले की शोभा

विज्ञापन
6.7. सुल्तानपुर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में चल रही दीपावली मेले की तैयारी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में बृहस्पतिवार को दीपावली मेले का शुभारंभ होगा। मेले के आयोजन को लेकर डूडा व नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी तैयारियों में लगे हैं। मेले में स्वयं सहायता समूहों के हस्तशिल्प उत्पाद, वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट, घर की सजावट समेत अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। स्ट्रीट वेंडरों को स्वरोजगार के अवसरों में विस्तार के लिए विशेषज्ञों की ओर से डिजिटल ट्रेनिंग दी जाएगी। यह मेला चार नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

डूडा व नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार दीपावली मेले का आयोजन बृहस्पतिवार से शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में किया जाएगा। बुधवार को नगर पालिका व डूडा के अधिकारी व कर्मचारी कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप देते दिखे। सभागार परिसर के बाहर स्थित लॉन में स्टॉल लगाए जाएंगे। मेज व टेंट के सामान पहुंचने के बाद बुधवार को कर्मचारी व्यवस्थित करने में लगे रहे। सभागार में हस्तशिल्प से जुड़े घरेलू सजावट के स्टॉल लगेंगे। कढ़ाई, बुनाई व कपड़ों के साथ ही अचार, मुरब्बा के भी स्टॉल लगेंगे। वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट के तहत मूंज व बाध उत्पाद के स्टॉल लगाए जाएंगे।
स्वयं सहायता समूहों की ओर से टिक्की, चाट, समोसे व अन्य खाद्य सामग्रियों के स्टॉल लगाए जाएंगे। दीपावली मेले में शहर के कई स्ट्रीट वेंडर स्टॉल लगाएंगे। इसमें फल, सब्जी, फास्ट फूड, मिट्टी के दीपक, खिलौने, मूर्तियों, कपड़े, दैनिक उपयोग की वस्तुओं समेत अन्य कई सामग्रियों के स्टॉल लगेंगे। स्टॉलों के साथ स्ट्रीट वेंडरों के लिए खासतौर पर स्वरोजगार के अवसरों में विस्तार करने के लिए विशेषज्ञों की ओर से डिजिटल ट्रेनिंग देने की व्यवस्था सभागार परिसर में की गई है। नगर पालिका व डूडा के अधिकारी व कर्मचारी उन्हें व्यवसाय के लिए प्रोत्साहित करेंगे। आठ दिन के मेले में सभागार के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा। मेले का शुभारंभ विधायक सूर्यभान सिंह करेंगे। मेले की सुरक्षा व्यवस्था व भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

इन स्वयं सहायता समूह के लगेेंगे स्टॉल
दीपावली मेले में आठ दिनों तक महिला स्वयं सहायता समूह के स्टॉल लगेंगे। नगर पालिका के अलावा नगर पंचायत में संचालित होने वाले स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। मेले में नारी चेतना स्वयं सहायता समूह, आकांक्षा स्वयं सहायता समूह, जयश्री स्वयं सहायता समूह, कुलदीप स्वयं सहायता समूह, ब्यूटी स्वयं सहायता समूह समेत छह अलग-अलग स्टॉल लगेंगे।
स्वरोजगार को बढ़ावा देगा मेला
शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में बृहस्पतिवार से आठ दिन तक आयोजित होने वाला दीपावली मेला स्वरोजगार को बढ़ावा देने के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। इस मेले से स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक प्रगति के क्षेत्र में महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ ही स्ट्रीट वेंडरों का उत्साहवर्धन होगा। - सुनीता सिंह, परियोजना अधिकारी, डूडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें