फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज में डिजिटल एक्सरे मशीन खराब, भटके मरीज

Thu, 03 Jul 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में एक्सरे के लिए लगी मरीजों की भीड़।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज की डिजिटल एक्सरे मशीन बृहस्पतिवार को अचानक खराब हो गई। जिससे मरीजों को भटकना पड़ा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मेडिको लीगल के लिए आरक्षित एक्सरे मशीन को चालू कर मरीजों को राहत देने का प्रयास किया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन में डिजिटल एक्सरे विभाग संचालित है। यहां रोेज 130 से 150 मरीजों का एक्सरे जांच होती है। बृहस्पतिवार को मशीन में अचानक सॉफ्टवेयर खराब हो गया। जिससे एक्सरे सेवा ठप हो गई। बंधुआ कला की कहकशां ने बताया कि वह एक्सरे कराने के लिए बाहर इंतजार कर रहीं थीं, तभी जानकारी दी गई कि मशीन खराब है। करमोली की विद्यावती ने बताया कि मशीन खराब होने से बाहर एक्सरे कराना पड़ा।

नहीं हुई मरीजों को दिक्कत
सॉफ्टवेयर में खराबी आने से डिजिटल एक्सरे ठप है, मरीजों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरे एक्सरे मशीन को चालू कर जांच की गई है। मरीजों को कोई दिक्कत नहीं हुई है। शुक्रवार को खराबी दूर हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. आरके मिश्रा, सीएमएस मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें