सुल्तानपुर। जिला कारागार में बंद सराफा डकैती कांड से जुड़े पांच आरोपियों को विवेचक की अर्जी पर सीजेएम नवनीत सिंह ने पांच जुलाई के लिए तलब किया है।
कोतवाली नगर के उपनिरीक्षक शिवानंद यादव ने 23 जून की घटना बताते हुए बहुचर्चित सराफा डकैती कांड से जुड़े आरोपीगण त्रिभुवन कोरी उर्फ लाला, पुष्पेंद्र सिंह उर्फ डब्लू, दुर्गेश प्रताप सिंह उर्फ लालजी, विवेक सिंह, विपिन सिंह व अन्य के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इन आरोपियों के खिलाफ डकैती की योजना बनाने का आरोप है।
इस मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि विपिन सिंह को जेल से तलब कर रिमांड बनाया जा चुका है। इस मामले में डकैती की साजिश में प्रकाश में आए जेल में निरुद्ध आरोपी अंकित यादव, अजय यादव, विनय शुक्ल, सचिन सिंह व अरविंद यादव को विवेचक केपी वर्मा की अर्जी पर जेल से शनिवार के लिए तलब किया गया है।