फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिर पर सैकड़ों लोगों ने टेका मत्था

Wed, 08 Feb 2017 10:23 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
भक्तों की भीड़ जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर गांव में चल रहे पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का मंगलवार को भंडारे के साथ समापन हो गया। नवनिर्मित शिव मंदिर में लोगों ने मत्था टेक खुशहाली की कामना की। भंडारे में सैकड़ों शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन



दूबेपुर विकास क्षेत्र के फतेहपुर गांव में स्थित शिव मंदिर में बीते तीन फरवरी से भगवान शिव की मूर्ति स्थापित करने के लिए धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। छह फरवरी को भगवान भोलेनाथ, मां पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय व नंदी की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हवन व पूर्णाहुति हुई थी। मंगलवार को शिव मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर बाद चार बजे शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चला। लोगों ने शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की।

भंडारे को संपन्न कराने में आयोजक अरुण कुमार तिवारी, महादेव प्रसाद तिवारी, राकेश, शिवम, विपिन, रोशन, विवेक, गजेंद्र, सोनू समेत कई शिव भक्त देर रात तक जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें