सुल्तानपुर। घर से सीएचसी ले जाते समय एक महिला ने एंबुलेंस में ही जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। सुरक्षित प्रसव के बाद मां और दोनों शिशुओं को सीएचसी में भर्ती कराया है।
कूरेभार क्षेत्र के खुटेहना गांव निवासी शिल्पी (35) पत्नी पंकज को बृहस्पतिवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर परिवारीजनों ने 108 एंबुलेंस को कॉल कर सहायता मांगी। सूचना पर 108 एंबुलेंस शिल्पी को लेकर अस्पताल जा रही थी। रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर ईएमटी कमल किशोर ने एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ी कराकर सुरक्षित प्रसव कराया। शिल्पी ने जुड़वा शिशु को जन्म दिया। मां और दोनों शिशुओं को कूरेभार सीएचसी में भर्ती कराया गया है।