सुल्तानपुर। जिले के अलग-अलग स्थानों पर दो एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया गया। करौंदीकला क्षेत्र के दसगरपारा गांव की सितारा देवी पत्नी रामप्रकाश को प्रसव पीड़ाहोने पर परिवारीजनों ने 102 नंबर पर कॉल कर सहायता मांगी। मौके पर पहुंचे चालक मनोज यादव और ईएमटी संदीप कुमार गर्भवती को एंबुलेंस से सीएचसी ले जा रहे थे।
रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर ईएमटी ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उधर लंभुआ क्षेत्र के जफरापुर गांव से बिंदू पत्नी शिव प्रकाश को प्रसव पीड़ा शुक्रवार को ईएमटी संतोष कुमार वर्मा व पायलट अजय कुमार एंबुलेंस से अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में गर्भवती को पीड़ा अधिक होने पर एंबुलेंस रोककर उसे चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई। बिंदू ने एक शिशु को जन्म दिया।