फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला पर गिरी जर्जर दीवार, मौत

विज्ञापन
संगीता (फाइल फोटो)। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अखंडनगर क्षेत्र के ग्राम रूपईपुर निवासी राकेश कुमार मजदूरी करते हैं। परिवार में उनकी पत्नी संगीता देवी (42) के साथ दो पुत्र प्रदीप और अमन रहते हैं। रविवार की सुबह संगीता घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। तभी कच्ची दीवार भर-भराकर उन पर गिर पड़ी।
विज्ञापन

चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर संगीता को बाहर निकाला। गंभीर हालत में परिवारीजन संगीता को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार को संगीता जिस दीवार के पास झाड़ू लगा रही थीं, उसकी नींव में पानी जमा था। मिट्टी की दीवार सीलन की वजह से ढह गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। राजस्व कर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें