फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार किशोर को जीप ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुड़वार। क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार जीप की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। इस हादसे से नाराज ग्रामीणों ने बांसी के पास सड़क जामकर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर लोग शांत हो गए। जीप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

यह हादसा क्षेत्र के बांसी जूनियर हाई स्कूल के पास हुआ। क्षेत्र के भदहरा गांव निवासी सत्यम (14) पुत्र त्रिभुवन मंगलवार की सुबह अपनी मौसी के घर से साइकिल से लौट रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार जीप ने उसे सामने से रौंद दिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सत्यम को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बांसी में सड़क जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एसओ रवि सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। एसओ ने बताया कि टक्कर मारने वाली जीप को कब्जे में ले लिया गया है। केस दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें