सुल्तानपुर। बाजार से घर लौट रहे साइकिल सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घायल युवकों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
अखंडनगर क्षेत्र के खानपुर पिलाई निवासी दिनेश उर्फ दीपक (24) सोमवार की रात करीब आठ बजे साइकिल से रिश्तेदार श्याम बहादुर (28) निवासी अलीमुद्दीनपुर के साथ घर लौट रहा था। बिलवाई मार्ग पर दोनों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में श्याम बहादुर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों ने श्याम बहादुर को अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।