सुल्तानपुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पखरौली गांव निवासी भानू सोनी का पुत्र सचिन (22) करीब दो वर्ष पूर्व रोजगार के सिलसिले में गांव के लोगों व रिश्तेदारों के साथ मुंबई गया था। कोरोना की दूसरी लहर में वह घर लौट आया था। दो सितंबर को सचिन दोबारा मुंबई गया था।
पिछले शुक्रवार की शाम को वह काम समाप्त कर दादर स्टेशन से पलमेर टर्मिनल की ओर जा रही लोकल ट्रेन पर सवार होने वाला था। तभी ट्रेन की चपेट मे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे रेलवे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मुंबई रेलवे पुलिस ने रिश्तेदारों के साथ ही उसके दोस्तों को दी थी। परिवारीजनों से बात करने के बाद रिश्तेदारों ने सचिन का शव घर भेजा। रविवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।