फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मिश्रौली चितई का पुरवा गांव के पास शनिवार की सुबह करीब छह बजे वाराणसी की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट मे आने से एक युवक (39) की मौत हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना कोतवाली देहात थाने की पुलिस व रेलवे स्टेशन पर दी। पखरौली स्टेशन अधीक्षक आरएस भारती ने बताया कि शनिवार की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कोतवाली देहात थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें