फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में कुएं में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुली मठा गांव में बुधवार सुबह एक युवक का शव कुएं में उतराता देखा गया। ग्रामीणों ने किसी तरह शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवक की मां ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बल्दीराय थाना क्षेत्र के महुली मठा गांव निवासी भानु प्रताप सिंह विश्वकर्मा (30) रोज की तरह मंगलवार रात घर के बाहर सो रहा था। बुधवार सुबह परिवारीजन सोकर उठे तो वह बिस्तर पर नहीं दिखा। परिवारीजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान भानु प्रताप का शव कुएं में उतराता देखा गया। इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से उसका शव कुएं से निकालकर सीएचसी ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मौत की जानकारी होते ही बल्दीराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में बल्दीराय थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि युवक की मौत के मामले में परिवारीजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। कोई शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। भानु प्रताप के तीन बच्चे हैं। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें