फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर छाया रहा प्रशिक्षु की बर्खास्तगी का मामला

Fri, 21 Aug 2015 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बर्खास्त प्रशिक्षु शिक्षक शिवकुमार पाठक का मामला शुक्रवार को भी विभाग के गलियारों में गूंजता रहा। महकमे से जुड़े लोग दिन भर चर्चा करते रहे। प्रशिक्षु के बर्खास्तगी के बाबत शुक्रवार को शासन स्तर से महकमे को कोई दिशा-निर्देश नहीं प्राप्त हुआ।
विज्ञापन


गुरुवार को सत्ता की गलियारों तक उठी प्रशिक्षु शिक्षक के बर्खास्तगी की गूंज शुक्रवार को भी जिले में बरकरार रही। खासकर महकमे के अधिकारी-कर्मचारी व शिक्षक दिन भर मामले की चर्चा करते दिखे। कुछ लोग प्रशिक्षु की बर्खास्तगी को राजनीतिक साजिश तो कुछ विभागीय कार्रवाई को जायज ठहराते दिखे।

शासन स्तर से बर्खास्तगी आदेश वापस लेने समेत तमाम अटकलें दिन भर चलती रहीं। हालांकि, देर शाम तक विभाग में शासन से किसी तरह का दिशा-निर्देश नहीं प्राप्त हुआ है। विदित होगा कि बीआरसी लंभुआ पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा प्रशिक्षु शिक्षक शिवकुमार पाठक 12 दिन की अनुपस्थिति के कारण बर्खास्त कर दिया गया है। वह कोर्ट केस में मुख्य पक्षकार है। बीएसए रमेश यादव ने बताया कि प्रशिक्षु की बर्खास्तगी का मामला अनायास ही तूल पकड़ लिया है। प्रशिक्षु को लेकर शासन से किसी तरह का आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन


24 व 25 को होगी प्रशिक्षुओं की परीक्षा
ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर चल रहे प्रशिक्षु शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम समाप्त हो गया है। ट्रेनिंग ले रहे प्रशिक्षु अपने-अपने विद्यालयों में फिर से जॉइनिंग ले ली है। डायट प्राचार्य महेंद्र कनौजिया ने बताया कि प्रशिक्षु की परीक्षा 24 व 25 अगस्त को होगी। परीक्षा की तैयारियां तकरीबन पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें