फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को रंजिश के चलते दिनदहाड़े गोली से उड़ाया

Sat, 10 Oct 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी) के गूंगेमऊ बाजार से घर लौट रहे एक युवक को जगधरपुर गांव के पास बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मां की तहरीर पर चार नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के पीछे रंजिश का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन



जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हारीमऊ गांव निवासी राहुल सिंह (24) पुत्र लाल सिंह की गांव के ही गौतम पुत्र विश्वनाथ से रंजिश चल रही थी। शनिवार की सुबह राहुल बाइक से गूंगेमऊ बाजार गया था। गूंगेमऊ बाजार से राहुल सुबह करीब सात बजे घर लौट रहा था। रास्ते में जगधरपुर गांव के पास दो बाइकों पर सवार छह लोगों ने उसे ओवरटेक करके ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। राहुल को तीन गोलियां लगीं और वह जमीन पर गिर पड़ा।

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हत्या की सूचना पाते ही सीओ मुसाफिरखाना सुमित शुक्ला, एसओ जगदीशपुर शिवमुनि यादव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन



अधिकारियों ने घटना के बाबत स्थानीय लोगों से पूछताछ की। एसओ ने बताया कि मृतक की मां जानकी सिंह की तहरीर पर गौतम पुत्र विश्वनाथ, अभिषेक पुत्र हरविलास, अतुल पुत्र राजेश, सरजू पुत्र हरख बहादुर निवासी गूंगेमऊ और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें