छह दिन पहले नेवाजपुर गांव से चोरी हुआ ट्रक लावारिस हालत में निगोही क्षेत्र के नदिया बाजार के पास बरामद हो गया है। इस मामले में आरोपी की पहचान कर ली गई, जो पीलीभीत के बरखेड़ा का रहने वाला बताया गया है।
बता दें कि मो. गालिब पुत्र मकसूद निवासी खुजनावर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर ने आठ अक्तूूबर को थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए कहा था कि उसका ट्रक चार अक्तूबर को रोजा के नेवाजपुर के पास से उसका हेल्पर अमित निवासी पीलीभीत चोरी कर ले गया है।
प्रभारी निरीक्षक आरएन चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को निगोही थाना क्षेत्र के नदिया बाजार के पास पुलिस ने सूचना के आधार पर ट्रक को बरामद कर लिया है। ट्रक से उसकी स्टेपनी व्हील, बैटरा,जैक सहित करीब 20 हजार का सामान चोरी किया गया है।
इस मामले में सर्विलांस के जरिए पुलिस को आरोपी हेल्पर के बरखेड़ा के आसपास होने की संभावना मिली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसआई हरिनाथ सिंह की अगुवाई में एक टीम भेजी गई है।