फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में घर में घुसकर युवक को पीटा

Wed, 16 Dec 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानी के चुनाव में मिली हार से तिलमिलाए प्रत्याशी पति ने समर्थकों के साथ एक युवक के घर पर लाठी-डंडा लेकर धावा बोल दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सुरौली पांडेयपुर गांव से जुड़ा है।
विज्ञापन



गांव निवासी जगन्नाथ यादव की पत्नी अंजू यादव प्रधानी का चुनाव लड़ी थी। गांव के ही रमाकांत वर्मा की पत्नी बबिता वर्मा भी मैदान में थीं। प्रधानी के चुनाव में महेश मिश्र ने बबिता वर्मा का समर्थन किया था। बबिता प्रधानी का चुनाव जीत गई थीं। आरोप है कि इसे लेकर जगन्नाथ यादव और उनके समर्थक महेश से रंजिश रख रहे थे।

बुधवार की दोपहर बाद महेश खेत से बरसीम काटकर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में जगन्नाथ यादव समेत कई लोगों ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया। जान बचाकर घर पहुंचे महेश को आरोपियों ने घर में भी घुसकर पीटा। महेश की पिटाई से गांव में तनाव फैल गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू किया। गंभीर रूप से घायल महेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बाबत गोसाईगंज थाने के इंस्पेक्टर आरपी शाही ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जगन्नाथ यादव, साधू यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें