फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की गला घोंटकर हत्या

Fri, 02 Sep 2016 10:36 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
वारदात के बाद ससुरालीजन फरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमदेवा गांव में दहेज लोभी ससुरालीजनों ने एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना के बाद पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंमागा काटा। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के बाद से ससुरालीजन फरार हैं। 
विज्ञापन


गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर कैथौली गांव निवासी पुत्तीलाल गुप्ता की पुत्री मंजू (22) की शादी छह जून 2013 को जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अमदेवा गांव निवासी विपिन गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद मंजू को एक सात माह की बेटी चांदनी है। मंजू को आए दिन ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पुत्तीलाल 31 अगस्त को अमदेवा बेटी को विदा कराने के लिए आए थे लेकिन ससुरालीजनों ने उसे विदा नहीं किया था। ससुरालीजनों ने तीन-चार दिन बाद उसे विदा करने की बात कहकर पुत्तीलाल को वापस भेज दिया था।

आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात ससुरालीजनों ने मंजू की पिटाई करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए मंजू के शव को घर के अंदर दीवार के सहारे लगी एक खूंटी में फंदे के सहारे टांग दिया। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने मंजू की मौत की सूचना पुत्तीलाल को दी। बेटी की मौत की सूचना पाते ही पुत्तीलाल परिवारीजनों व ग्रामीणों के साथ अमदेवा पहुंच गए। परिवारीजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान ससुरालीजन फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत प्रभारी कोतवाल जयसिंहपुर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि पुत्तीलाल की तहरीर पर पति विपिन, देवर धर्मेंद्र, अरविंद और धर्मेंद्र व अरविंद की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें